अवैध कफ सिरप की तस्करी रोकी, 413 बोतलों समेत 3 गिरफ्तार

अनंतनाग। अवैध कफ सिरप की तस्करी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी रैकेट चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट (एनआरएक्स) की 413 बोतलें बरामद की गईं, जिन्हें कोड्रिल-टी के नाम से जाना जाता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर, यूपी के मोंटी सिंह, आशीष बर्दवाज और छतरपुर, नई दिल्ली के राहुल के रूप में हुई है। बताया गया कि यह खेप सोपोर और श्रीनगर में डिलीवरी के लिए थी।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार पुलिस को मादक पदार्थों के परिवहन के बारे में विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी। इसके चलते दिल्ली से श्रीनगर मार्ग पर कई चेक पॉइंट स्थापित किए गए। सोपोर से एक स्थानीय तस्कर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इस बीच, नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से नोएडा के सेक्टर 135 में एक गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से बड़ी मात्रा में कोडीन जब्त की गई। ऑपरेशन के पीछे मुख्य भूमिका निभाने वाले फरीदाबाद के सचिन राणा और अरुण राणा की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश