मकान में रेड के दौरान अवैध नशीली दवाओं का जखीरा मिला

सतना (मप्र)। मकान में रेड कर 28 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। पुलिस ने परसमनिया पठार के जंगल के गांव में एक घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान महिला के घर में 14 हजार के करीब नशीली दवाएं मिली। इन दवा की कीमत बाजार में 28 लाख के करीब है। नशीली दवा जब्त कर पुलिस ने महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मेडिकल नशे के बड़े नेटवर्क से जुड़े कई चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली कि मड़फई महाराजपुर गांव की चौरसिया बाई साकेत का घर जंगल से लगा हुआ है। कई दिनों से उसके घरों में लग्जरी वाहनों का आवागमन हो रहा है। इन वाहनों से संदिग्ध सामान लोड कर ले जाया जाता है। पुलिस ने संदेह के दायरे में आई चौरसिया बाई साकेत पर निगरानी बढाई। पता चला कि घर से मेडिकल नशे की खेप सतना व अन्य जिलों में ले जाई जा रही है।

पुलिस बल ने मड़फई गांव में चौरसिया बाई साकेत के घर में छापा मारा। घर के अंदर नशीली सिरप की पेटियां मिली। 120 पेटी में भरी 14 हजार से ज्यादा ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की गई है। चौरसिया बाई साकेत के अलावा उसके सहयोगी मनीष यादव और मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। चौरसिया बाई अपने घर में दवा भंडारित करने के लिए गिरोह से किराया वसूल रही थी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़