अवैध अस्पताल नोटिस और मुकदमे के बाद भी सील नहीं हुआ

बदायूं। अवैध अस्पताल नोटिस और मुकदमे के बाद भी सील नहीं हुआ है। सहसवान कस्बे में बिना पंजीकरण के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग अब तक ताला नहीं लगा सका है। नोटिस जारी होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

यह है मामला

नीलम हेल्थ केयर सेंटर (नीलम हॉस्पिटल) को स्वास्थ्य विभाग ने 15 मार्च को नोटिस जारी किया था। इसमें संचालकों से वैध डिग्री, पंजीकरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था।

निर्धारित समय में जवाब न देने पर 17 मार्च को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सीएचसी सहसवान के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। अस्पताल संचालक अशोक और संचालिका नीलम देवी बिना चिकित्सा डिग्री और पंजीकरण के चिकित्सा कार्य कर रहे थे।

मुकदमा दर्ज होने के साथ ही अस्पताल को सील करने के लिए पुलिस को पत्र भी भेजा गया। इसके बावजूद अब तक अस्पताल को बंद नहीं कराया गया है। वहीं, एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति संचालक से डिलीवरी के संबंध में बात करता सुनाई दे रहा है। जवाब मिलता है कि प्रसूता को ले आओ, डिलीवरी हो जाएगी। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कार्रवाई के बाद भी अस्पताल संचालन जारी है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 16 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश