मकान पर रेड कर 27.55 लाख की अवैध दवाइयां बरामद

करनाल (हरियाणा)। मकान पर रेड कर 27.55 लाख की अवैध दवाइयां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई करनाल व कैथल के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने करनाल की शिव कॉलोनी में एक मकान पर दबिश देकर की। बताया गया कि कैथल में उजागर हुए एमटीपी किट रैकेट के तार करनाल से भी जुड़े मिले हैं। इसके चलते तलाशी के दौरान कमरे में 20 प्रकार की एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाओं का अवैध स्टॉक पाया गया। बरामद दवाओं की कीमत 27.55 लाख रुपये बताई गई है और इनमें गर्भनिरोधक और हार्मोनल दवाएं शामिल हैं।

टीम ने अवैध दवाओं को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं आरोपी रविंद्र की तलाश की जा रही है। टीम जब मौके पर पहुंची तो मकान का एक कमरा बंद मिला। उसी मकान में मौजूद एक किराएदार ने बताया कि ये कमरा यशविंद्र का है। यशविंद्र को मौके पर बुलाया गया। उसने बताया कि दवा का कारोबार उसका भाई रविंद्र करता है। रविंद्र वही शख्स है जिसका नाम कैथल के विकास ने लिया था। कैथल में 5805 एमटीपी किट बरामद होने के बाद इसके तार करनाल से जुड़े होने का खुलासा आरोपी विकास से ही हुआ।

गौरतलब है कि कैथल के चंदाना गेट इलाके में एक किराए के मकान से 5805 एमटीपी किट और 607 अनवांटेड-72 गोलियां बरामद की गई थीं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई। प्रतिबंधित दवाओं की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त करने वाले आरोपी विकास के पास न कोई लाइसेंस था और न मेडिकल योग्यता। वह दो वर्षों से दवाओं के इस कारोबार में जुड़ा था। पुलिस रिमांड पर विकास ने कबूल किया कि उसे ये किट करनाल से मिलती थीं। इस आधार पर शिव कॉलोनी में दबिश दी गई।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन