निजी अस्पताल में रेड कर अवैध रूप से रखी दवाएं जब्त

कन्नौज (उप्र)। निजी अस्पताल में रेड कर अवैध रूप से रखी दवाएं जब्त की गई हैं। औषधि विभाग ने बिना लाइसेंस के दवाओं का भंडारण करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। औषधि निरीक्षक ने पाल चौराहा स्थित संजीवनी अस्पताल पर छापा मारा।

इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई दवाओं को जब्त किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने मौके से करीब 90 हजार की दवाएं जप्त कीं। अस्पताल संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। औषधि निरीक्षक परमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में विभिन्न कंपनियों की दवाएं बिना लाइसेंस के रखी मिलीं।

उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस किसी भी व्यक्ति या संस्था को दवा का भंडारण या विक्रय करने की अनुमति नहीं है। यह एक गंभीर उल्लंघन है। इसके लिए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले के अधिकांश निजी अस्पतालों में मेडिकल स्टोर का वैध लाइसेंस नहीं है। फिर भी वहां दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग को कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने अवैध दवा भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

औषधि निरीक्षक परमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। बिना लाइसेंस किसी भी व्यक्ति या संस्था को दवा का भंडारण या विक्रय करने की अनुमति नहीं है।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 13 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट