संक्रमणरोधी दवाओं की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, ये है कारण

नई दिल्ली। संक्रमणरोधी दवाओं की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में संक्रमणरोधी दवाओं की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह बढक़र 2,130 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,979 करोड़ थी। इसके पीछे वायरल सीजन की शुरुआत और देशभर में कोविड के मामले बएऩे को मुख्य कारण माना गया है।

बता दें कि संक्रमणरोधी श्रेणी भारतीय दवा बाजार के कुल राजस्व में करीब 11 प्रतिशत का योगदान करती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल दवाओं ने बिक्री में क्रमश: 9.1 प्रतिशत और 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल बिक्री वृद्धि को बढ़ावा दिया है। फार्माटैक के आंकड़ों से पता चलता है कि एंटीबैक्टीरियल दवा की बिक्री मई 2024 में 1,676 करोड़ रुपये थी। इस साल यह मई में बढक़र 1,829 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एंटीफंगल दवा इसी अवधि में बढक़र 152 करोड़ रुपये हो गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस उछाल का एक मुख्य कारण वायरल सीजन की शुरुआत है। यह आम तौर पर अप्रैल के आसपास शुरू होता है और इस दौरान श्वसन संक्रमण, वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियां ज्यादा आम हो जाती हैं।
हालांकि इनमें से कई (बीमारियां) वायरस के कारण होती हैं और हमेशा एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन डॉक्टर अक्सर इन दवाओं को लिखते हैं। इससे संक्रमणरोधी दवाओं का उपयोग अधिक होता है। एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में दर्ज गए कोविड-19 के मामलों में इजाफे ने भी इस वृद्धि में योगदान दिया है।

 

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त