इंसुलिन-मेडिसिन के दाम बढ़े, डायबिटीज का इलाज महंगा

लखनऊ (उप्र)। इंसुलिन और मेडिसिन के दाम बढऩे से डायबिटीज का इलाज महंगा हो गया है। मेडिकल कंसल्टेशन के साथ-साथ जरूरी दवाएं महंगी हो रही हैं। इससे मरीजों का बजट बिगड़ रहा है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। दवाओं और इंसुलिन की कीमतों में 10-15 फीसदी का उछाल आया है। प्राइस हाइक के पीछे रॉ मटेरियल की बढ़ती लागत बड़ा कारण है। हेल्थकेयर का यह बढ़ता खर्च आम आदमी पर सीधा असर डाल रहा है।

लगातार बढ़ रहे दाम

राजधानी में इंसुलिन और दवा का सालाना टर्नओवर करीब 70-80 करोड़ है। यह हर साल 10-15 फीसद की दर से बढ़ रहा है। इनके रेट हर साल बढ़ते हंै। कंपनियां चालाकी करते हुए दाम और बढ़ा रही हैं। लॉजिस्टिक और मैटेरियल के बढ़ते दामों के कारण भी दवा के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते इंसुलिन और शुगर कंट्रोल वाली दवाओं के दामों में उछाल आया है।

इसका खामियाजा दवा व्यापारियों और मरीजों, दोनों को उठाना पड़ता है। दवा व्यापारियों का करीब 1-2 फीसद तक का मार्जिन कम हो जाता है। मरीजों को दवा पहले के मुकाबले अधिक दाम देने पड़ते हैं।

डायबिटीज टाइप-1 और टाइप-2 होती है। इसमें टाइप-1 के लिए इंसुलिन लेने की जरूरत होती है। बॉडी खुद से नेचुरल इंसुलिन नहीं बना पाती। यह सबसे ज्यादा बच्चों में होती है। जबकि टाइप-2 में दवा लेने की जरूरत पड़ती है। दवा का असर होना कम हो जाता है तो इंसुलिन लेना पड़ता है। सर्जरी या प्रेग्नेंसी के दौरान भी इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। विभाग में टाइप-1 के रोजाना 2-3 नए केस आते हैं।

भारत में इसका प्रिवलेंस करीब 1 फीसद के आसपास है। ओपीडी में आने वाले 100 डायबिटीज के मरीजों में 10 फीसद में टाइप-1 की ही समस्या होती है। इसमें मरीज को आजीवन इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। अन्य कोई विकल्प नहीं होता। समय पर इंसुलिन न लेने पर मरीज की मौत भी हो सकती है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत