नकली दवा बिक्री में दो फार्मा एजेंसियों के लाइसेंस सस्पेंड

बरेली। नकली दवा बिक्री में मामले में दो फार्मा एजेंसियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि विभाग ने आगरा से नकली दवाओं की खरीद-बिक्री में जांच पूरी कर ली है। इसमें कई दवा कारोबारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। विभाग की तरफ से दो फार्मा एजेंसियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। उनको इसकी सूचना भेजी गई है। दोनों फार्मा एजेंसियों पर दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

यह है मामला

औषधि विभाग की टीम आगरा में पकड़ी गई नकली दवाओं की जिले में सप्लाई की जांच में जुटी है। अब तक आधा दर्जन से अधिक फार्मा एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। एक्सट्रीम हेल्थ सोल्यूशन के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। अब दो और फार्मा एजेंसियों के खिलाफ जांच पूरी हो गई है।

इसमें एक फार्मा एजेंसी का नाम आगरा के बंसल एजेंसी से दवाओं की खरीद में सामने आया था। बंसल फार्मा के खिलाफ दर्ज केस में भी इस फार्मा एजेंसी का नाम शामिल किया गया था। इसके साथ ही एक अन्य फार्मा एजेंसी संचालक भी खरीद-बिक्री का सही ब्योरा नहीं दे सका। दोनों के खिलाफ लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है। हालांकि इस प्रकरण में औषधि आयुक्त संदीप कुमार ने कुछ कहने से इनकार कर दिया।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट