लाइसेंसिंग में देरी से चिकित्सा उपकरण निर्माताओं का पलायन

नई दिल्ली। लाइसेंसिंग प्रक्रिया में देरी के चलतेे चिकित्सा उपकरण निर्माता विदेशों में पलायन कर रहे हैं। यह समस्या स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसद की स्थायी समिति ने उठाई। समिति के अनुसार लाइसेंसिंग में देरी, असंगत समयसीमा और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की भारी कमी है। इस कारण बड़ी संख्या में चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाइयां वियतनाम और मलेशिया में स्थानांतरित हो रही हैं।

राज्यसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट में समिति ने कहा कि कई चिकित्सा उपकरण निर्माता सीडीएससीओ (केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) की विलंबकारी रणनीति के कारण भारत में इकाई स्थापित करने से डर रहे हैं।

भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग संघ (एआईएमईडी) के फोरम समन्वयक राजीव नाथ ने कहा कि उद्योग ने लाइसेंस मिलने में देरी से संबंधित मुद्दों से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया है।

समिति ने एक डिजिटल और ट्रैक करने योग्य लाइसेंसिंग प्रणाली को लागू करने की सिफारिश की है। इसमें लाइसेंसिंग प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए निर्धारित समयसीमा शामिल होनी चाहिए। इसमें आवेदकों को स्वचालित सूचनाएं और वास्तविक समय पर ट्रैकिंग के लिए सार्वजनिक रूप से सुलभ डेटाबेस शामिल हो।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 17 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार