जीवन रक्षक दवाइयां डेढ़ माह में 30 फीसदी तक हो गई महंगी

बागपत (उप्र)। जीवन रक्षक दवाइयां डेढ़ माह में 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। शुगर, किडनी, हृदय रोग, सांस की बीमारियों से लेकर सर्दी-जुकाम तक की दवाओं की कीमतों में उछाल आया है।

इससे निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीज तो परेशान हैं ही, वहीं सरकारी अस्पतालों के मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। ऐसे में शुगर की दवाएं जहां 17 से 18 प्रतिशत तक महंगी हुई हैं और सांस रोग की दवा के दाम में 22 से 50 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

इसी तरह हृदय रोग की दवा 18 प्रतिशत तक महंगी हुई है। सर्दी-जुकाम की दवाओं के रेट 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि कंपनी ने ही दामों में वृद्धि की है और उन्होंने भी दवाओं के रेट बढ़ाए है। किसी भी मरीज से दवा के नाम पर गलत पैसा नहीं वसूला जा रहा है।

इस तरह बढ़े दवाओं के दाम

दवा                                        पहले           अब               प्रतिशत में वृद्धि 

ग्लाइकोमेट जीपी2 (शुगर)             152          178             17.11

जोमेलिस मेट 50एमजी/500एमजी (शुगर) 153      179          16.99

प्राइमाकोर्ट-100 (प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने) 36         47           30.56

टिकाबिड (हृदय रोग)                          272       321        18.01

डेरिफिलिन रिटार्ड 150 (सांस के रोग)        27         33         22.22

बेटनेसोल (मुंह के छाले व सांस रोग)          08         17        50.50

लेमिनो लेप्रो(आईवी) किडनी रोग              690        781      13.19

डोलो पेरासिटामोल (आईवी)                     300       331      10.33

सिनारेस्ट (सर्दी जुकाम)                         90          118      31.11

चेस्ट एंड कोल्ड (सर्दी जुकाम)                    46          65      41.30

एन फ्लोक्स (दस्त की दवा)                     92           131.95   43.42

गौ रोलेक्स (पेट की दवा)                        112          135       20.54

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज