प्रतिबंधित दवा की तस्करी में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

सोनीपत (हरियाणा)। प्रतिबंधित दवा की तस्करी में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जोशी चौहान गांव में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके पास से 250 बोतल कोडीन फास्फेट युक्त सिरप बरामद किए हैं।

यह है मामला

बहालगढ़ थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि सेवली गांव निवासी प्रिंस जोशी चौहान गांव में ओम मेडिकल स्टोर चलाता है। वह प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करता है। आरोपी स्टोर संचालक मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित दवाइयां लेकर खेवड़ा की तरफ से अपने स्टोर पर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने इस पर सीआरपीएफ कैंप के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद खेवड़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया।

बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक वापस जाने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ कर बाइक पर रखी बोरी की तलाशी ली। बोरी में 250 बोतल लाइकारेक्स-टी सिरप बरामद हुआ। प्रत्येक बोतल 100 मिलीलीटर की थी और उन पर ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप का लेबल लगा था। पुलिस ने बरामद दवाइयों और बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी प्रिंस के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस