फार्मा कंपनी नोवो नार्डिक्स ने लॉन्च की वजन कम करने वाली दवा

नई दिल्ली। फार्मा कंपनी नोवो नार्डिक्स ने भारतीय बाजार में वजन कम करने वाली दवा वीगोवी उतारी है। यह दवा इस महीने के आखिरी तक फार्मेसी पर बिकने लगेगी। इसका इंजेक्शन हफ्ते में एक बार लगेगा। इसे पांच डोजेज फॉर्म- 0.25 एमजी, 0.5 एमजी, 1 एमजी, 1.75 एमजी और 2.4 एमजी में लॉन्च किया गया है। इसे इस्तेमाल करना आसान होगा क्योंकि यह एक पेन डिवाइस के रूप में उपलब्ध होगी।

बता दें कि नोवो नॉर्डिस्क पहले ही भारत में एक ओरल दवा सेमाग्लूटाइड बेचती है, जोकि डायबिटीज के रोगियों के लिए है। इसे कंपनी ने वर्ष 2022 में लॉन्च किया था। वीगोवी की कीमत एक महीने के लिए 0.25 एमजी, 0.5 एमजी और 1 एमजी डोज की लागत 17,345 रुपये है।

इसके हायर डोज की 1.75 एमजी की लागत 24,280 और 2.4 एमजी डोज की लागत 26,050 रुपये होगी। इसकी डोज साइकिल चार हफ्ते की है। पहले चार हफ्ते सबसे छोटी डोज यानी हर हफ्ते 0.25 एमजी वाली डोज चलेगी और इसके बाद डोज धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद डॉक्टर के ऊपर निर्भर करेगा कि डोज को बढ़ाना है या और घटाना है।

क्रोनिक वेट मैनेजमेंट और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के लिए वेट मैनेजमेंट की वीगोवी पहली और इकलौती दवा है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल इस दवा को भारत में बनाने की कोई योजना नहीं है।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद