जीवन रक्षक दवाइयां आज से बाजार में हो जाएंगी सस्ती

लखनऊ (उप्र)। जीवन रक्षक दवाइयां आज से बाजार में सस्ती हो जाएंगी। इसका सबसे अधिक फायदा आमजन को होगा। केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में बदलाव के कारण यह दवाइयां सस्ती हुई है।

यह है मामला

जीएसटी की दरों में बदलाव के कारण जीवनरक्षक दवाइयां आज से सस्ती हो गई हैं। दवा कारोबारियों के मुताबिक पहले कर 12 प्रतिशत था। अब यह घटकर पांच प्रतिशत है तो उस पर 6.25 एमआरपी पर घटकर लगेगा। जैसे एमआरपी 439.62 है, अब यह 412 रुपये की हो जाएगी। वही जिस दवाई पर 18 प्रतिशत टैक्स था, उस पर पांच प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह जिस पर पांच प्रतिशत टैक्स था उस पर टैक्स नहीं लगेगा।

उधर, दवा व्यापारियों का तर्क है कि जब नया माल, कम जीएसटी में मिलेगा तो वह ग्राहकों को भी देंगे। बिना नए माल के यह संभव नहीं होगा। पहले से डंप माल पर जीएसटी की दरें कम करके बेचने में नुकसान होगा।
वहीं लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन ने भी बैठक करके कुछ अहम फैसले लिए हैं। बैठक में निर्णय किया है कि अब होलसेल से रिटेल की बिक्री पर डिस्काउंट तीन प्रतिशत कम कर दिया जाएगा। जीएसटी में बदलाव के कारण, री होलसेल से कोई भी माल वापस नहीं लिया जाएगा।

दवा कारोबारियों को सभी लेन देन के लिए तीन ब्लैंक सिक्योरिटी चेक लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा क्रेडिट पीरियड को अधिकतम पंद्रह दिन तक सीमित किया गया है और किसी भी ग्राहक के अधिकतम दो बिल बकाया रह सकते हैं। इन फैसलों का सीधा असर आम ग्राहकों पर पडऩे वाला है। ग्राहक भी सोच समझकर दवा लें, क्योंकि बाद में इन्हें वापसी करने में परेशानी हो सकती है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 17 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट