नशीली दवा अल्प्राजोलम तस्करी रैकेट का मुख्य सप्लायर अरेस्ट

हैदराबाद। नशीली दवा अल्प्राजोलम तस्करी रैकेट का मुख्य सप्लायर अरेस्ट कर लिया गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अल्प्राजोलम गोलियों का सप्लायर उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया। यह सफलता तेलंगाना निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग को मिली। आरोपी की पहचान अजय त्रिपाठी के रूप में हुई है।

यह है मामला

तेलंगाना आबकारी और औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) ने 4 जून को हैदराबाद के ऑटोनगर में 1,79,400 अल्प्राजोलम गोलियां जब्त की थीं। जब्त किए गए स्टॉक की कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। जांच से पता चला कि आरोपी त्रिपाठी के नेतृत्व वाला गिरोह उत्तर प्रदेश में नशीले पदार्थों का निर्माण कर रहा था और परिवहन चैनलों के माध्यम से आंध्र प्रदेश में सहयोगियों को खेप भेज रहा था। त्रिपाठी इस ऑपरेशन का मुख्य सप्लायर और वित्तपोषक था।

हैदराबाद में छापेमारी के दौरान दो आरोपियों लक्ष्मण और मुनि शेखर को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कथित तौर पर बिना वैध मेडिकल लाइसेंस के अवैध रूप से गोलियां वितरित की जा रही थीं। उत्तर प्रदेश में एक विशेष टीम भेजी गई जिसने त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया और उसे तेलंगाना वापस ले आई। आरोपी को एल.बी. नगर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश