जौनपुर (यूपी)। नशीली दवा का कारोबार करने पर मेडिकल एजेंसी सील की गई है। एजेंसी से तीन दवाओं के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जांच के दौरान नशीली दवाओं के रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर हेराफेरी पाई गई। यह कार्रवाई औषधि विभाग ने गुप्ता मेडिकल एजेंसी पर की है।
यह है मामला
जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने रामपुर कस्बा स्थित गुप्ता मेडिकल एजेंसी पर रेड की। गोपनीय पत्र के आधार पर की गई जांच के दौरान फर्म में गंभीर अनियमितताएं मिली। दवाओं के रिकॉर्ड में बड़ी हेराफेरी सामने आई। फर्म संचालक विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका।
फर्म संचालक प्यूरोक्सोविन स्पास कैप्सूल की खरीद और बिक्री का कोई वैध रिकॉर्ड नहीं दिखा सका। नशीली दवाओं के संदिग्ध अवैध कारोबार को देखते हुए दुकान को सील कर दिया। तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।










