दवा कंपनी के खिलाफ मेडिकल प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र (उप्र)। दवा कंपनी के खिलाफ मेडिकल प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया है। मेडिकल और सेल्स प्रतिनिधियों ने एक दवा कंपनी के खिलाफ जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और एसपी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश MRएसोसिएशन की रॉबर्ट्सगंज इकाई ने किया।

यह है मामला

संगठन ने आरोप लगाया कि फ्रैंन्को इंडियन कंपनी का प्रबंधन श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कंपनी मेडिकल प्रतिनिधियों की सैलरी और यात्रा भत्ते रोक रही है। मनमाने और दंडात्मक तबादले कर रही है और फर्जी जांच के आधार पर कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। संगठन संविधान सम्मत तरीके से विरोध कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन उनके सदस्यों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहा है।

गत 5 जुलाई को रॉबर्ट्सगंज में चार सदस्यों के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी और 14 अन्य के खिलाफ 18 मई को मुंबई में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।

ये रहे शामिल

विरोध प्रदर्शन के दौरान नीरज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, सरफराज अहमद, रणविजय शर्मा, विवेक सिंह, उदय मालवीय, सचिन शुक्ला, मिथिलेश प्रजापति, शिवम पांडेय, विक्रांत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक