नशीली दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर व क्लिनिक सील किया

धमतरी (छत्तीसगढ़)। नशीली दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर व क्लिनिक सील किया गया है। राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

यह है मामला

जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मेडिकल दुकानों एवं क्लिनिकों की जांच की गई। ग्राम कोलियारी में श्री हरि मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाइयां पाई गई। इसमें गाउट गोल्ड, चन्दा गोली और पाउडर रूप में ज्वाइन पैन मिली। साथ ही नशीली दवा के क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले। इसके चलते श्री हरि मेडिकल स्टोर को सील किया गया है।

क्लिनिक में मिली गड़बड़ी

ग्राम कोलियारी में डॉ. दीप सौरभ चंद्राकर के क्लिनिक की भी जांच की गई। निरीक्षण में बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं पाया गया। लाइसेंस की वैधता समाप्त होने पर क्लिनिक सील किया गया है। जांच की इस संयुक्त कार्रवाई में अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कुसुम प्रधान, औषधि निरीक्षक सुमित देवांगन, लोकेश साहू और मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुनय कनाडे मौजूद थे।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ