जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। नशीली टेबलेट बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक को अरेस्ट किया है। बोधघाट क्षेत्र में रहने वाला युवक नशीली टेबलेट को बेचने का काम कर रहा था। वह ओड़िसा के एक मेडिकल संचालक के साथ मिलकर यह कार्य करता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहले गोली बेचने वाले को पकड़ा। उसके बयान पर ओड़िसा के मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया। स्टोर संचालक से नशीली टेबलेट भी जब्त की हैं।
यह है मामला
थाना प्रभारी लीलाधर राठौर को जानकारी मिली कि गंगामुंडा चौपाटी के पास एक युवक नशीले कैप्सूल बेचने के लिए खड़ा है। टीम ने नरेंद्र सिंह ठाकुर को मौके से गिरफ्तार किया। युवक की तलाशी लेने पर 84 पत्ता 672 नग वजऩ 450.2 ग्राम ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जब्त किए। इनकी कीमत 2 लाख 68 हजार 800 रूपये है।
आरोपी युवक ने बताया कि वह इन नशीली दवाई को नबरंगपुर उड़ीसा के एक मेडिकल वाले से लाया था। वह शहर के युवाओं को इन्हें बेचता था। सप्लायर के बारे में जानकारी लगते ही बस्तर से एक टीम बनाकर नबरंगपुर उड़ीसा पहुँच। वहाँ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में बैठे वुन्ना रामाकृष्णा राव से पूछताछ की।
उसने अपने आप को मेडिकल स्टोर का संचालक बताया। स्टोर के पीछे बने अस्थाई कमरों में अवैध नशीली दवाई ट्रामोडोल 12 डिब्बे मिले। इनकी कीमत 11 लाख 39 हजार 200 रुपए जांची गई। आरोपी वुन्ना रामाकृष्णा राव निवासी नबरंगपुर, उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिय। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।










