जालंधर (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर 3.80 लाख की दवाइयां सील की गई हैं। यह कार्रवाई सेहत विभाग की ड्रग्स टीम ने दिलकुशा मार्केट में गुप्ता मेडिकल एजेंसिज पर की। बंद रेफ्रीजिरेटर में पड़ी 3.80 लाख रूपये की महत्वपूर्ण दवाइयां सील की।

ड्रग सेफ्टी अफसर अनुपमा कालिया, परमिंदर सिंह तथा दिनेश कुमार की टीम ने जांच की। इस दौरान दवाइयों का सेल-परचेज का रिकार्ड खंगाला। दुकान में दवाइयों को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने वाला रेफ्रीजिरेटर बंद पाया गया। इसमें हैपेटाइटिस बी, सी की वेक्सीन व एंटीबायोटिक्स मिले। टीम ने वहां मौजूद 18 प्रकार के टीके, गोलियां और ट्यूब्ज बरामद कर सील कर ली है।

मार्केट में इसकी कीमत 3.80 के करीब आंकी गई है। टीम पकड़ी गई दवाइयों को अदालत में पेश करेगी। इन हालात में दुकान में दवाइयों को स्टोर करना कानूनन जुर्म है। डाॅक्टरों की माने तो दवाइयों को सुरक्षित रखने के लिए तापमान निर्धारित किया गया है।