ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 2.53 करोड़ की साइकोट्रॉपिक गोलियां जब्त

मुंबई। ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 2.53 करोड़ रुपये की साइकोट्रॉपिक गोलियां जब्त हुई हैं। पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने यह कार्रवाई गोवंडी में की। अभियान के दौरान 9,800 नाइट्रजेपाम और अल्प्राजोलम गोलियां जब्त कीं। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

एएनसी की वर्ली इकाई ने गोवंडी के डॉ. जाकिर हुसैन नगर स्थित एक आवास पर रेड की। यहां एक व्यक्ति नशीली गोलियों का भंडारण कर रहा था। इन गोलियों को कथित तौर पर बटन के रूप में बेचा जा रहा था। पुलिस ने NITCOR-10 ब्रांड नाम की 4,500 नाइट्रजेपाम गोलियां बरामद कीं। इनका वजन लगभग 2.475 किलोग्राम था। इनकी कीमत 1.98 करोड़ थी। उन्होंने PROCALM-1 ब्रांड नाम की 5,300 अल्प्राजोलम गोलियां भी जब्त कीं। इनका वजन लगभग 689 ग्राम और कीमत 55.12 लाख थी।

कुल मिलाकर जब्त वस्तुओं की कीमत 2.53 करोड़ है। वर्ली एएनसी टीम नशीली दवाओं की खरीद व बिक्री के बारे में जानकारी जुटा रही थी। तभी उन्हें गोवंडी में इन गोलियों की बिक्री की सूचना मिली। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश