प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक फरार

सोनीपत (हरियाणा)। प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील करने का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार बताया गया है।

यह कार्रवाई दो विभागों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान की है। जब टीम मामले की जांच करने के लिए ईदगाह-जटवाड़ा रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो उसका संचालक फरार हो गया। टीम ने स्टोर से कोडिन सिरप की 120 शीशी मिलने पर उसे सील कर दिया।

यह है मामला

औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा और नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर गौरव को मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवा बिक्री की शिकायत मिली थी। इस पर दोनों अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए अभियान चलाया। टीम जब वह ईदगाह-जटवाड़ा रोड पर स्थित महक मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो संचालक भाग गया।

टीम ने स्टोर से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा कोडिन सिरप की 120 शीशियां मिलीं और टीम ने सिरप को जब्त कर लिया। साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। स्टोर संचालक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस