नशीली दवाओं की बिक्री पर मेडिकल स्टोर सील किया

कप्तानगंज (कुशीनगर)। नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर मेडिकल स्टोर सील किया है। नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित आज़ाद चौक पर प्रशासन ने नितेश मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतें मिली थीं।

यह है मामला

नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी को शिकायत मिली थी। बताया गया कि आज़ाद चौक पर स्थित नितेश मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। उन्होंने देर शाम अचानक मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान पर मौजूद दुकानदार से मेडिकल स्टोर के वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की। लेकिन दुकानदार कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद मेडिकल स्टोर के अंदर रखी दवाओं की गहन जांच की। वहां कुछ संदिग्ध और नशीली श्रेणी की दवाओं की पुष्टि हुई। इस दौरान संबंधित दवाओं के सैंपल भी लिए गए। इन्हें आगे की जांच के लिए भेजा जाएगा।
प्रथम दृष्टया नियमों का उल्लंघन पाया गया। लाइसेंस संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके चलते प्रशासन ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़