ड्रग लाइसेंस के बगैर दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर किया सीज

कोटा (राजस्थान)। ड्रग लाइसेंस के बगैर दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है। औषधि नियंत्रण संगठन की टीम को शिकायत मिली थी। इस पर जिले के सांगोद में बिना लाइसेंस के लाखों रुपए की दवा बेचने पर यह कार्रवाई की गई। डीसीओ टीम ने मौके पर मिले दुकान संचालक पुरुषोत्तम सुवालका को नोटिस दिया है।

यह है मामला

ड्रग कंट्रोल अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि सांगोद स्थित शंकर मेडिकल पर रेड की। यह पूरी कार्रवाई लगभग 5 से 6 घंटे तक चली। जांच के दौरान पाया कि फर्म बिना वैध औषधि विक्रय लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। यह फर्म बिना बिल के दवा खरीद व बेच रही है। इन दवाइयों के नकली होने की संभावना है। इससे आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकता है। कार्रवाई के दौरान लगभग डेढ़ लाख रुपए की दवा जब्त की गई। साथ ही एक दवा का सैंपल भी लिया है। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

जब्त की गई दवा की कस्टडी के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आरोपी दुकान संचालक पुरुषोत्तम सुवालका के खिलाफ चालान पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि संचालक के पास डेढ़ साल पहले तक वैद्य लाइसेंस था। उसे रिन्यू नहीं करवाया गया। उनकी टीम में डीसीओ डॉ संदीप कुमार और योगेश कुमार शामिल रहे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी