पंजीकरण बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर 1.20 लाख की दवाएं जब्त

बीबीनगर, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)। पंजीकरण बगैर संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला सामने आया है। औषधि विभाग की टीम ने मौके पर 1.20 लाख की दवाएं जब्त की हैं। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

यह है मामला

गांव परतापुर में शाहजेब बिना पंजीकरण के मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है। सूचना मिलने पर हापुड़ और बुलंदशहर के औषधि इंस्पेक्टर ने संयुक्त निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक अनिल आनंद ने बताया कि कस्बे में नकली दवा बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर वह औषधि निरीक्षक हापुड़ हेमेंद्र चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने संयुक्त होकर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक से लाइसेंस मांगा गया तो संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

स्टोर पर बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री होते हुए मिली। मेडिकल स्टोर में 109 तरह की दवाओं का भंडार मिला। दवाओं को जब्त कर लिया गया है। इनकी कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये है। जांच के लिए तीन दवाओं का सैंपल लिया गया है। आरोपी संचालक शाहजेब के विरुद्ध औषधि निरीक्षक ने बीबीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक