नई दिल्ली। पेनिसिलिन जी और इसके लवणों के लिए न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) तय की गई है। अधिसूचना के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं के लिए एक प्रमुख कच्चे माल, पेनिसिलिन का आयात मूल्य 2,216 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया है। वहीं, एमोक्सिसिलिन का आयात मूल्य 2,733 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया है। 6-एपीए का आयात मूल्य 3,405 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय चीन से कम लागत वाले आयात से निपटने के लिए लिया गया है। इससे घरेलू उत्पादकों की स्थिरता प्रभावित हो सकती है। उद्योग जगत के साथ व्यापक बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब कच्चे माल का आयात एमआईपी से कम कीमत पर नहीं किया जाएगा। चीन भारतीय दवा उद्योग को लगभग 70 फीसदी कच्चे माल की आपूर्ति करता है।
इसका मूल्य 10-12 अरब डॉलर है। सरकार ने पहले कच्चे माल के लिए चीन पर भारत की निर्भरता को कम करने को कहा था। स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत पीएलआई योजना शुरू की थी।अधिसूचना के अनुसार, मूल्य प्रतिबंध एक वर्ष तक लागू रहेंगे।










