वेट-लॉस दवा बाजार में Mounjaro डाउन और Semaglutide अप

नई दिल्ली। वेट-लॉस दवा बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मार्च के आंकड़ों में मौनजारो (Mounjaro ) की बिक्री में गिरावट आई है। वहीं, सेमाग्लूटाइड बेस्ड दवाओं ने भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाई है। दवा मौनजारो की मार्च महीने में बिक्री घटकर लगभग 114 करोड़ रुपए रह गई है। यह फरवरी में 135 करोड़ रुपए थी। दिसंबर के बाद इसकी बिक्री में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

इसके बावजूद Mounjaro भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली वेट-लॉस दवा बनी हुई है। कई ब्रांड्स से आगे है। सेमाग्लूटाइड से जुड़ी दवाओं की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मार्च में इसकी बिक्री बढक़र 59 करोड़ रुपए हो गई। यह फरवरी में 48 करोड़ रुपए थी। दिलचस्प यह है कि सेमाग्लूटाइड जेनरिक्स की शुरुआत मार्च के अंत में हुई थी।

इसके बावजूद इसकी मजबूत मांग देखने को मिल रही है। हालांकि, सेमाग्लूटाइड सेगमेंट में अब भी डेनमार्क की कंपनी Novo Nordisk का दबदबा है। कंपनी ने अकेले 45 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। यह कुल सेमाग्लूटाइड बिक्री का लगभग 76 फीसदी है। संभावना है कि अप्रैल से लागू Novo Nordisk की 36-48 फीसदी कीमत कटौती के बाद सेमाग्लूटाइड की मांग और तेज हो सकती है। जेनरिक लॉन्च भी इस सेगमेंट को और कॉम्पिटिटिव बना सकते हैं। Torrent ने 4.7 करोड़ की बिक्री के साथ 8 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

वहीं Sun Pharma , Dr. Reddy’s और Lupin जैसी कंपनियों की हिस्सेदारी अभी सीमित है। आने वाले समय में इनके बढऩे की संभावना जताई जा रही है। वेट-लॉस दवाओं को लेकर दुनियाभर में कॉम्पीटीशन तेज हो गया है। Eli Lilly ने अमेरिका में एक नई ओरल वेट-लॉस दवा Orforglipron लॉन्च की है। यह Novo Nordisk की ओरल Wegovy जैसी दवाओं को चुनौती दे सकती है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR