नशीली दवाओं के सप्लायर से नशीली गोलियां और पिस्तौल बरामद

अमृतसर (पंजाब)। नशीली दवाओं के सप्लायर से नशीली गोलियां और पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस ने ब्यास के पास नशीली दवाओं की सप्लाई करने के आरोप में कुख्यात अपराधी जोबनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से नशे की गोलियां, एक ग्लॉक पिस्तौल, आठ कारतूस, एक मोबाइल और कार बरामद की है। दवाओं की कीमत एक लाख और आठ हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपित की पहचान ब्यास के योद्धे गांव निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन के रूप में बताई है।

यह है मामला

स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि जोबनजीत सिंह कार में नशीली दवाओं और हथियारों की सप्लाई देने जा रहा है। पुलिस ने उमरानंगल गांव के मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। आरोपित मोड़ से पहले ही अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था

पुलिस ने जब उसे देखा तो उसे घेर लिया। कार की तलाशी के दौरान एक लाख और आठ हजार नशे की गोलियां, एक ग्लाक पिस्तौल, आठ कारतूस, मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके खिलाफ कुल नौ मामले पहले से दर्ज हैं।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए