प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर अरेस्ट

हरलाखी (बिहार)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने विशेष गस्ती के दौरान भारतीय क्षेत्र में की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के धनुषा जिला के जनकपुरधाम निवासी मो सलामत दर्जी के रूप में हुई है।

जब्त प्रतिबंधित नशीली दवाइयों में ट्रीप्रोलीडीन कप सीरप 1 सौ एमएल की 10 बोतलें, कफ लिंकट्स 1 सौ एमएल की 20 बोतलें, नाइट्राजेपाम टेबलेट आईपी 10 एमजी, नाइट्रोवेट् 58 टैबलेट, स्पास्मो प्रोक्सिवोन प्लस 48 कैप्सूल आदि शामिल हैं।

यह है मामला

एसएसबी कार्यालय के अनुसार तस्कर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित नशीली दवाई लेकर भारत से नेपाल जा रहा था। एसएसबी जवानों ने संदेह होने पर उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी में प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की गई। एसएसबी ने दवाई व मोटरसाइकिल के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और हरलाखी थाने के हवाले कर दिया। कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिये विशेष अभियान जारी है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 8 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए