नई दवा से बाल प्राकृतिक रूप से फिर से उग सकेंगे

नई दिल्ली। नई दवा से बाल प्राकृतिक रूप से फिर से उग सकेंगे। वैज्ञानिकों ने गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाने वाली दवा तैयार की है। यह दवा PP405 अभी क्लीनिकल ट्रायल में है और ट्रायल सफल होने पर बाजार में उतारी जाएगी।

यह है मामला

कम उम्र के लोगों के बाल झडऩा कॉमन समस्या बन चुकी है। कई लोग 20-25 की उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। तमाम शैम्पू, साबुन, तेल और घरेलू नुस्खे भी बाल दोबारा उगाने में फेल हो जाते हैं। अत्यधिक तनाव, हार्मोनल चेंजेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खानपान और पॉल्यूशन इसका मुख्य कारण है। अब वैज्ञानिकों ने गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक नई दवा PP405 तैयार कर ली है। यह दवा सिर्फ 8 सप्ताह में सिर पर भी दोबारा बाल उगा सकती है।

इस दवा को Pelage फार्मास्युटिकल्स के एक्सपर्ट्स ने तैयार किया है। यह दवा सिर की त्वचा पर टॉपिकल फॉर्म में लगाई जाती है। यह हमारे बालों की जड़ों में स्टेम सेल्स को एक्टिव कर देती है। इससे बाल नेचुरल तरीके से दोबारा उगने लगते हैं। दरअसल जब हमारे बालों के स्टेम सेल्स इनएक्टिव हो जाते हैं, तब बाल उगना बंद हो जाते हैं। जब ये स्टेम सेल्स फिर से एक्टिव होते हैं, तो बाल फिर उगने लगते हैं। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस दवा के साइड इफेक्ट बहुत कम थे। यह सिर्फ स्कैल्प पर काम करती है और शरीर के अंदर नहीं जाती है। यह तरीका शरीर के सेलुलर लेवल पर काम करता है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश