नामचीन अस्पताल का अंग प्रत्यारोपण लाइसेंस किया सस्पेंड

जयपुर। नामचीन अस्पताल का अंग प्रत्यारोपण लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। नामित अधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता ने निजी अस्पताल मणिपाल हॉस्पिटल पर यह कार्रवई की। मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी के मामले में संदिग्ध भूमिका पाने पर यह कउ़ी कार्रवाई की गई है।

यह है मामला

बीते दिनों फर्जी एनओसी जारी होने का मामला प्रकाश में आने के बाद फोर्टिस हॉस्पिटल से कार्मिक गिर्राज शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। पता चला कि यह कार्मिक पूर्व में मणिपाल हॉस्पिटल में भी कार्यरत था। यहां भी एनओसी पाने में इसकी भूमिका सामने आई है। मणिपाल हॉस्पिटल की ओर से प्राप्त एनओसी भी संदेह के दायरे में है।

वहीं, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एवं पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि फर्जी एनओसी प्रकरण में इससे पूर्व जयपुर के फोर्टिस अस्पताल और ईएचसीसी अस्पताल का अंग प्रत्यारोपण पंजीकरण व नवीनीकरण प्रमाण-पत्र सस्पेंड कर दिया गया था।

Advertisement