प्राइवेट अस्पतालों पर रेड कर पांच अस्पतालों को नोटिस

महराजगंज। प्राइवेट अस्पतालों पर दबिश देकर पांच अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला के निर्देश पर गठित टीम ने पांच पंजीकृत अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया और कई खामियांं पकड़ में आईं। इसके चलते सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह है मामला

सीएमओ कार्यालय के अनुसार टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद व डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया तथा डॉ. बीबी सिंह ने कोल्हुई के एक अस्पताल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमित चिकित्सक के आने की हिदायत दी गई। एक अस्पताल में चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, इसलिए नोटिस जारी किया गया। वहीं, एक अन्य अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। एक अस्पताल में केवल दो पैरामेडिकल स्टाफ तैनात मिला, जबकि चिकित्सक मौजूद नहीं थे।

इनके अलावा, पनियरा बाजार के एक अस्पताल में मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं और सफाई व्यवस्था में भी भारी लापरवाही दिखी। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस