जरूरी दवाएं मिली एक्सपायर, अस्पताल को नोटिस जारी

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। जरूरी दवाएं एक्सपायर पाए जाने पर सिविल अस्पताल कंडाघाट को नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों के अंदर जवाब मांगा है। मामले की गहनता से जांच करने के लिए कहा गया है।

मामले की जांच के लिए बीएमओ सायरी सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचे। बीएमओ ने स्टाफ कर्मियों से पूछताछ की। अस्पताल के दवा काउंटर से एक्सपायर दवाओं को हटा दिया गया। इन एक्सपायर दवाओं की शीशियां करीब 150 मिली हंै। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इन दवाओं का वितरण नहीं किया गया है। वहीं, मामले में जांच भी की जा रही है। कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी समेत दोनों फार्मासिस्टों से जवाब मांगा है। दोनों फार्मासिस्ट के एक साथ अवकाश जाने पर भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सायरी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि एक्सपायर दवा मामले में जांच की जा रही है। वहीं, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी को मामले की जांच सौंपी गई है। बीएमओ जांच कर रहे हैं। एक्सपायरी दवाओं को डिस्पेंसरी से हटा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए