आर्किड फार्मा कंपनी अपनी खास दवा वापस खरीदेगी

मुंबई। आर्किड फार्मा कंपनी ने अपनी खास दवा वापस खरीदने का ऐलान किया है। इसके चलते कंपनी के शेयर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके शेयरों में यह तेजी इसकी एंटीबॉयोटिक के वैश्विक राइट्स को फिर से हासिल करने की पहल के चलते आई। कंपनी ने अपनी खोजी और बनाई हुई एंटीबॉयोटिक एन्मेटाजोबबैक्टम (Enmetazobactam) का 100 फीसदी वैश्विक हक खरीदने की बात कही है।

किसके पास है मालिकाना हक?

आर्किड फार्मा ने अपनी बनाई हुई नोवल एंटीबॉयोटिक Enmetazobactam की 100 फीसदी वैश्विक हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अभी इस दवा की बिक्री जर्मनी की Allecra Therapeutics दुनिया भर में एक्स्ब्लीफेब और भारत में ऑर्ब्लिसेफ के नाम से करती है। आर्किड के पास से भारतीय राइट्स को छोड़ वर्ष 2013 में लाइसेंस चला गया था। अब Allecra से इसका वैश्विक राइट्स पूरी तरह से खरीदना चाहती है।

Allecra ने इसके क्षेत्रीय अधिकार चीन के लिए शंघाई हैनी को वर्ष 2020 में $7.8 करोड़ में दिए थे। ईयू मार्केट के लिए एडवांज फार्मा को। फार्मा इंडस्ट्री का अनुमान है कि इस दवा की वैश्विक बिक्री 15.0-$20.0 करोड़ तक पहुंच सकती है। देश के पहले नोवल एंटीबॉयोटिक को फिर से हासिल करने पर इसका एंटी-इंफेक्टिव पोर्टफोलियो मजबूत होगा। इससे वित्तीय तौर पर भी इसे फायदा मिलेगा। मार्केट की नजरें अब यूरोपीय मार्केट में बिक्री के आंकड़ों और अमेरिका में इसके लाइसेंस पर है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस