ओजेम्पिक दवा से ‘आई स्ट्रोक’ का खतरा, रहें अलर्ट

नई दिल्ली। ओजेम्पिक दवा से ‘आई स्ट्रोक’ यानि धुंधलापन या कम दिखने के साइड इफेक्ट सामने आए हैं। इसके चलते आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यह दवा वजन को कम करने के लिए इसतेमाल की जाती है।

यह है मामला

डायबिटीज के मरीजों के लिए ओजेम्पिक नामक दवा बनाई गई थी, लेकिन अब इसे वेट लॉस के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है। मशहूर सेलेब्स के वेट लॉस को भी ओजेम्पिक दवा के इस्तेमाल से जोड़ा गया है।

अगर आप डायबिटीज या फिर वजन घटाने के लिए इस दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, इस दवा के उपयोग से आपको आई स्ट्रोक हो सकता है। यह स्थिति आपकी दृष्टि के साथ बड़े पैमाने पर खिलवाड़ कर सकती है। अगर आप टाइप 2 मधुमेह को मैनेज करने या फिर वजन कम करने के लिए ओजेम्पिक या वेगोवी जैसी दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सतर्क हो जाएं।

डॉक्टर अब एक दुर्लभ लेकिन गंभीर आंखों की स्थिति की चेतावनी दे रहे हैं, जिसका संबंध इन दवाओं से हो सकता है। यह आपकी आंखों की दृष्टि पर गंभीर असर डाल सकता है। इसे नॉन-आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथीया कहा जाता है। इसे आसान भाषा में ‘आई स्ट्रोक’ भी कहा जाता है। बता दें यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इस दवा को सेमाग्लूटाइड के दुर्लभ दुष्प्रभाव के रूप में सूचीबद्ध किया है। यह लगभग 10 हजार लोगों में से 1 को प्रभावित करता है और बिल्कुल भी सामान्य नहीं है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई