फार्मा कंपनी Pfizer ने मोटापा घटाने वाली दवा का काम रोका

मुंबई। फार्मा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने मोटापा कम करने वाली दवा Danuglipron पर काम रोक दिया है। यह फैसला एक क्लीनिकल ट्रायल के दौरान सामने आए गंभीर साइड इफेक्ट के बाद लिया गया है। बताया गया कि एक मरीज को इस दवा से संभावित लिवर डैमेज हुआ, जिसे देखते हुए कंपनी ने दवा के मौजूदा वर्जऩ पर आगे कोई ट्रायल न करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि मोटापा कम करने वाली दवाओं का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोविड वैक्सीन और दवाओं की मांग घटने के बाद फाइजर नए बिजनेस सेक्टर की तलाश में था और इसमें मोटापा एक बड़ा फोकस था। लेकिन अब Danuglipron को रोकने के फैसले से कंपनी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

इस क्षेत्र में Pfizer के मुकाबले Eli Lilly और Novo Nordisk जैसी कंपनियां पहले से बाज़ार में मजबूत स्थिति में हैं।  Lilly की दवा ‘Zepbound’ जैसी इंजेक्शन से मोटापा घटाने वाली दवाएं बाज़ार में उपलब्ध हैं। Lilly एक गोली पर भी काम कर रही है, जो अब ट्रायल के आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। AstraZeneca और Structure Therapeutics जैसी दूसरी कंपनियां भी इस रेस में हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Danuglipron को लेकर Pfizer को मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो। पिछले साल कंपनी ने इस दवा के दिन में दो बार ली जाने वाली वर्जऩ पर काम बंद कर दिया था, क्योंकि मरीजों को मिचली और उल्टी जैसे साइड इफेक्ट्स हुए थे और कई ने ट्रायल छोड़ दिया था। इससे पहले भी फाइजर को एक और मोटापा कम करने वाली दवा का ट्रायल बंद करना पड़ा था, क्योंकि वह भी लिवर से जुड़ी समस्याओं से जुड़ी पाई गई थी।

Danuglipron को रोकने के बाद अब Pfizer पर निवेशकों का दबाव बढ़ गया है। कंपनी के CEO अल्बर्ट बोरला ने कई बार कहा है कि उनकी दवा ग्रोथ पाइपलाइन में भविष्य की ग्रोथ की काफी संभावना है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 19 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट