नशीली दवा की तस्करी में फार्मा मालिक गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)। नशीली दवा की तस्करी में फार्मा मालिक को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। आरोपी वेब चैनल डी फॉर यू का संवाददाता व ब्लास्टिक फार्मा कंपनी का मालिक दीपक भंडारी बताया गया है। यह गिरफ्तारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक होटल प्रीत लाज के कमरे से की। एनसीबी की टीम पिछले दस दिन से चंडीगढ़-मोहाली इलाकों में नजर रख रही थी।

यह है मामला

एनसीबी को सूचना मिली थी कि नशीली दवा बिक्री का आरोपी फार्मा मालिक दीपक भंडारी होटल बदल-बदल कर शहरों में छिपा बैठा है। इसके बाद एनसीबी की टीम के सदस्यों ने कई होटलों प्रबंधकों के साथ संपर्क किया और दीपक भंडारी की सूचना मिल गई।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद संबंधित होटल का रिकार्ड भी कब्जे में ले लिया है। एनसीबी ने पहली मई को इस्लामाबाद स्थित जवाला अस्टेट में दीपक भंडारी के आवास पर छापा मारा था। पुख्ता सुबूत मिलने के बाद एनसीबी ने पहले चरण में दीपक के भाई व कंपनी के भाईवाल अमित भंडारी को गिरफ्तार कर लिया था। अमित के कब्जे से 31 हजार और सात सौ नशे की गोलियां बरामद की गई थीं। इसके बाद एनसीबी ने डॉ. जतिंदर मल्होत्रा और राजिंदर राजन को भी गिरफ्तार कर लिया था। ये तीनों आरोपित फिलहाल जेल में बंद हैं।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 18 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी