नशीले इंजेक्शन के साथ फार्मासिस्ट गिरफ्तार किया

मंगलौर, रुडक़ी (उत्तराखंड)। नशीले इंजेक्शन के साथ फार्मासिस्ट गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा से एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

यह है मामला

कस्बा मंगलौर पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह डोभाल टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि मोहल्ला पठानपुरा में एक बाइक सवार युवक नशीले इंजेक्शन बेचने जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली। इस दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके बैग से 16 इंजेक्शन व 19 सीरींज बरामद हुई हैं। उसने अपना नाम मोहम्मद आमिर निवासी मंगलौर बताया है। आरोपी आमिर ने बताया कि उसने डी फार्मा कर रखा है और उसने ये इंजेक्शन अर्जुन से चार माह पहले खरीदे थे। आरोपी की बाइक सीज कर उसके खिलाफ़ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी आमिर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश