फार्मासिस्ट घर में चला रहा था अवैध रूप से क्लीनिक, गर्भपात की प्रतिबंधित दवाएं बरामद

गरियाबंद (छतीसगढ़)। फार्मासिस्ट को अपने घर में अवैध रूप से क्लीनिक संचालन करने के मामले में पकड़ा है। टीम ने मौके से गर्भपात की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। मामला देवभोग तहसील के ग्राम डोंगरीगुड़ा का है।

प्रशासनिक अमले ने पाया कि फार्मासिस्ट के घर पर तीन कमरों में अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। जब उससे अस्पताल संचालन संबंधी वैधानिक दस्तावेज मांगे गए तो वह इन्हें नहीं दिखा पाया। इसके चलते तहसीलदार ने बीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल वाले मकान को सील कर दिया।

देवभोग तहसीलदार चितेश देवांगन धान के अवैध भंडारण की सूचना पर कार्यवाही के लिए गए थे। डोंगरीगुड़ा में अवैध भंडारण की सूचना पर टीम पहुंची तो पाया कि हेमलाल नागेश के घर पर चल रहे अवैध क्लिनिक पर नजर पड़ी। पूछताछ करने पर हेमलाल ताला खोल कर फरार हो गया।

बड़ी गड़बड़ी की आशंका पर मकान की जांच की गई। तीन कमरों में अवैध रूप से संचालित अस्पताल पाया गया। इसके साथ गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा के साथ गर्भ जांच किट समेत 50 प्रकार की दवाएं पाई गई। इन दवाओं की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा माइक्रोस्कोप मशीन, खून जांच व ड्रेसिंग किट, बीपी, शुगर जांच की मशीन भी मिली हैं। सभी सामान जब्त कर मकान को सील कर दिया गया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR