मेडिकल स्टोर्स की जांच के दौरान गायब मिले फार्मासिस्ट

छिंदवाड़ा (मप्र)। मेडिकल स्टोर्स पर जांच के दौरान फार्मासिस्ट गायब पाए गए हैं। जहरीली कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। एक महीने बीत जाने के बाद सीहोर जिले में अब स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है। जिला मुख्यालय की कई दवा दुकानों पर औचक जांच की गई। इस दौरान कई खामियां सामने आईं।

ड्रग इंस्पेक्टर किरण मगरे ने करीब 8 मेडिकल स्टोरों की जांच की। जांच के दौरान कुछ दुकानों पर फार्मासिस्ट मौजूद ही नहीं थे। यह दवा बिक्री के नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाता है। यह स्थिति उन दुकानों में भी दिखी जो मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित हैं।

जिन दुकानों पर कर्मचारी मौजूद मिले, वहां भी विक्रय पत्रकों में गड़बड़ी पाई गई। बिलिंग और रिकॉर्ड में साफ लापरवाही देखी गई। सीहोर केमिस्ट, विनायक मेडिकल, न्यू सीहोर केमिस्ट और भाग्य लक्ष्मी मेडिकल जैसी दुकानों में दस्तावेज अधूरे मिले।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कई दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही जिन दुकानों पर नियमों की अनदेखी मिली है, उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक