गर्भवती महिला की मौत होने पर निजी अस्पताल किया सील

गाजीपुर (उप्र)। गर्भवती महिला की मौत होने पर निजी अस्पताल को सील करने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली के चंद्रशेखरनगर ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कक्ष में गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ही वे धरने से उठे। वहीं, सीएमओ ने अस्पताल को सील करा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में खलबली मची हुई है।

यह है मामला

नंदगंज थाना के ठेगुना सैचिना निवासी कन्हैया बिंद के अनुसार रामप्यारी बिंद पत्नी वीरेंद्र बिंद को प्रसव पीड़ा होने पर चंद्रशेखरनगर ओवरब्रिज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए प्रसूता को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी निजी अस्पताल के डॉक्टर ने गभर्वती बहू को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग सुबह शव लेकर चंद्रशेखरनगर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और डॉक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

इधर जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुट गई। करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि मृतका के ससुर कन्हैया बिंद की शिकायत पर निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।

वहीं, सीएमओ डा. सुनील पांडेय ने बताया कि अस्पताल को सील करा दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल का लाइसेंस भी कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन