सीतापुर। प्रसूता की मौत के बाद प्राइवेट अस्पताल को सील कर दिया है। बिसवां के सांडॉ. में बिना जरूरत महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से जांच कराई गई थी। इसमें लापरवाही सामने आने पर अस्पताल प्रबंधन पर गैर एफआईआर करवाई गई है। पंजीकरण न होने के चलते अस्पताल को सील कर दिया है। उधर, प्रबंधन चोर दरवाजे से अस्पताल संचालित कर रहा था।
यह है मामला
बिसवां के पटना गांव की शाहनूर को प्रसव पीडॉ. होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडॉ. में भर्ती कराया था। सीएचसी अधीक्षक ने सामान्य प्रसव होने की बात कही थी। वहीं, एक व्यक्ति ने बहलाकर शाहनूर को आयुष्मान हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती करवा दिया था।
अस्पताल में शाहनूर का ऑपरेशन कर दिया गया था। इसके बाद हालत बिगडऩे पर लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जिलाधिकारी ने इसकी जांच करवाई थी। डॉ. राजशेखर ने बताया कि आयुष्मान हेल्थकेयर हास्पिटल में शाहनूर का ऑपरेशन पैसे के लालच में किया गया। शाहनूर पहले से चार बच्चों की मां थी। सभी का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ है। पांचवें बच्चे के जन्म में भी ऑपरेशन कराने की जरूरत नहीं थी।










