नशीली दवा की भारी मात्रा में बड़ी तस्करी का मामला पकड़ा

परिहार, सीतामढ़ी (बिहार)। नशीली दवा की भारी मात्रा में बड़ी तस्करी का मामला पकड़ा गया है। बेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। प्रतिबंधित नशीली दवा व पांच बाइक जब्त की हैं। पुलिस ने मौके से दो नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के वर्दीबास निवासी एम बहादुर थापा और गौशाला निवासी जय किशोर साह के रूप में हुई है। पुलिस ने 62 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के अलावा 630 टेबलेट नशीली व प्रतिबंधित दवा बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह है मामला

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला मच्छपकौनी गांव में केदार साह की दुकान को किसी व्यक्ति ने किराए पर ले रखा है। वह नशीली दवा एवं प्रतिबंध कफ सिरप का कारोबार कर रहा है। वहां नेपाली नागरिक जाकर नशीली दवा का उपयोग भी कर रहे हैं। सूचना के तहत बेला थानाध्यक्ष टीम गठित कर तुरंत मौके पर पहुंची। दुकान के बाहर कई बाइक खड़ी थी। अंदर कुछ लोग बैठे हुए थे।

पुलिस को देखकर सभी वहां से भागने लगे। इसमें से पुलिस ने एम बहादुर एवं जय किशोर को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने 5 बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी