मैटरनिटी अस्पताल से गर्भवती महिलाओं के प्राइवेट वीडियो वायरल

राजकोट (गुजरात)। मैटरनिटी अस्पताल से गर्भवती महिलाओं के प्राइवेट वीडियो वायरल होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। राजकोट के एक मैटरनिटी अस्पताल से गर्भवती महिलाओं के प्राइवेट वीडियो यूट्यूब और टेलिग्राम चैनल पर वायरल हो रहे हंै। ये वीडियो हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो के लेकर अस्पताल में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

यह है मामला

राजकोट के एक प्राइवेट हॉस्पिटल का सीसीटीवी फुटेज लीक हुआ है, जिसमें महिला मरीजों के प्राइवेट वीडियो देखे जा रहे हैं। राजकोट में पायल मैटरनिटी अस्पताल के स्त्री रोग विभाग से गाइनकॉलजिकल चेकअप कराने वाली महिलाओं के प्राइवेट वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम चैनलों पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन चैनलों पर कई तरह के अश्लील कमेंट्स किए गए हैं और ऐसी वीडियो देखने के लिए कई ऑफर दिए गए हैं।

मामला संज्ञान में आने पर अहमदाबाद साइबर सेल इसकी जांच में जुट गया है और इन वायरल वीडियो को डिलीट करवाया जा रहा है। वीडियो में महिला मरीजों को एक नर्स इंजेक्शन लगाते दिख रही है और मरीज से गुजरती में बात कर रही है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के एसीपी हार्दिक मकडिया ने बताया कि सर्कुलेट हो रहे इस वीडियो का यूट्यूब चैनल एक साल पहले जनवरी में बनाया गया है, वहीं टेलीग्राम चैनल पिछले साल सितंबर में बना है। चेकअप रूम में सीसीटीवी को लेकर महिलाओं की सुरक्षा के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वारदात के आरोपी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए