झोलाछाप को नशीली व गर्भपात की दवाओं के साथ अरेस्ट किया

जींद (हरियाणा)। झोलाछाप को नशीली व गर्भपात की दवाओं के साथ अरेस्ट किया है। सीआईए नरवाना की टीम ने ढाकल गांव से झोलाछाप सतीश के मकान पर दबिश दी। टीम ने उसके घर से 600 नशीली गोलियां, 28 एमटीपी किट और 1782 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह है मामला

सीआईए की टीम नरवाना में थी। इस दौरान उसे सूचना मिली कि ढाकल गांव में एक झोलाछाप नशीली दवाएं बेचता है। उसके पास नशीले इंजेक्शन, गर्भ गिराने की एमटीपी किट और नशीली गोलियां भी हैं। टीम तुरंत आरोपी के मकान पर पहुंची। सीआईए टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली गई। वहां से 600 एल्प्राजोलम गोली, 28 एमटीपी किट और 1782 ट्रॉमाडोल के इंजेक्शन बरामद हुए।

टीम ने दवाएं रखने को लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा तो वह नहीं दे सका। बता दें कि गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट बेचने पर रोक है। सरकारी डॉक्टरों के लिखने पर ही इसे खरीदा जा सकता है। निजी अस्पतालों में भी इसे प्रयोग के अलग-अलग नियम बनाए हैं। मेडिकल स्टोर को सीधे बेचने की मंजूरी नहीं है। नींद लाने वाली ट्रॉमाडोल व अल्प्राजोलम की गोलियां भी सीधे बेचने पर प्रतिबंध है। यह डॉक्टरों के पर्चे पर ही मिल सकती हैं। वजह इनका नशे के रूप में दुरुपयोग रोकना है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 11 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक