जोधपुर (राजस्थान)। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली शैंपू बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। बासनी क्षेत्र में पुलिस ने एक लोडिंग पिकअप को पकड़ा। इसमें डव कंपनी के डुप्लीकेट शैंपू की डेढ़ सौ पेटी बरामद की। इसमें करीब डेढ़ लाख पाउच बताए जा रहे हैं।

यह है मामला

हिंदुस्तान लीवर कंपनी के प्रतिनिधि ने इस बारे पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद टीम ने बासनी क्षेत्र में लोडिंग पिकअप से सामान बरामद किया। इसे ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए आगे दिल्ली भेजा जाना था। तलाशी के दौरान डव कंपनी के डेढ़ लाख से अधिक डुप्लीकेट पाउच मिले।

इनका डिजाइन असल और नकल पाउच में फर्क करना भी मुश्किल था। फिलहाल कंपनी प्रतिनिधि विकास वैष्णव ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। बता दें कि जोधपुर में इन दिनों घी और कॉस्मेटिक आइटम में भी डुप्लीकेट माल के मामले आ चुके हैं।