नर्सिंग होम में संचालित अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड

अमेठी। नर्सिंग होम में संचालित अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड की गई है। फर्जी दवाओं और फर्जी मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग को पोर्टल पर शिकायत मिली थी।

औषधि विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर जगदीशपुर स्थित शिफा नर्सिंग होम में संचालित अजीजी मेडिकल स्टोर पर रेड की। जांच में यह मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित पाया गया। टीम ने मौके से तीन लाख से अधिक की दवाओं को सीज कर दिया और तीन प्रकार की दवाओं के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच में कमी पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला

गौरतलब है कि जिले में नकली दावों का कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है। क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित हैं। इसी क्रम में जगदीशपुर के रामलीला मैदान पूरे जलालपुर तिवारी में संचालित शिफा नर्सिंग होम की शिकायत पोटर्ल पर मिली।

नर्सिंग होम में अवैध रूप से अजीजी मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा था। शिकायत के बाद ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो हडक़ंप मच गया। आसपास स्थित मेडिकल स्टोर संचालक दुकान का शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान अजीजी मेडिकल स्टोर पर मौजूद लगभग 3 लाख 38 हजार की दवाएं सीज कर दी गई। वहीं 3 दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस