डॉक्टर की पर्ची बगैर बेची गई प्रतिबंधित दवाइयां, मामले दर्ज

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)। डॉक्टर की पर्ची बगैर प्रतिबंधित दवाइयां बेचे जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। राज्य में एक अभियान के दौरान 158 मेडिकल दुकानों में उल्लंघन का पता चला और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ दंड लगाया गया है।

यह जानकारी महानिरीक्षक (आईजी) ए.के. रवि कृष्ण ने राज्यव्यापी ‘ऑपरेशन गरुड़’ पर प्रकाश डालते हुए कही। इस संबंध में ड्रग कंट्रोल पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

अधिकारियों ने बैठक में बिना डॉक्टर के पर्चे के एनआरएक्स और एक्सआरएक्स दवाओं की अंधाधुंध बिक्री, अनुचित बिलिंग रिकॉर्ड और एक्सपायर दवाओं की बिक्री जैसे मुद्दों को उठाया। इन नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों को सील कर चेतावनी ज्ञापन जारी किए गए। वहीं इनके लाइसेंस रद्द कर दिए और कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।

बैठक में आईजी रवि कृष्ण ने एनआरएक्स ड्रग के दुरुपयोग से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरों पर जोर दिया और सख्त प्रवर्तन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ड्रग्स कंट्रोल एसोसिएशन से लोगों में जागरूकता फैलाने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि साइकोट्रोपिक दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के न बेची जाएं।
आंध्र प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के अभियान में, आईजी रवि कृष्ण ने ड्रग डीलर्स एसोसिएशन से अपील की कि वे अनियमित ड्रग उपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता अभियान चलाएं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश