शुगर समेत 84 नई दवाओं की खुदरा कीमतें तय : NPPA

नई दिल्ली। शुगर समेत 84 नई दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी गई हैं। यह निर्णय राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के अध्यक्ष पी कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

यह है मामला

एनपीपीए ने कोरोना रेमेडीज, स्काईमैप फार्मास्यूटिकल्स, मैनकाइंड फार्मा, मैकलियोड्स फार्मास्यूटिकल्स, जुवेंटस हेल्थकेयर, जर्मन रेमेडीज फार्मास्यूटिकल्स, एल्केम लैबोरेटरीज, आदि विपणन कंपनियों के आवेदनों पर एम्पाग्लिफ्लोजिन युक्त 36 दवा संयोजनों की कीमत तय की हैं। यह एक यौगिक है जिसका पेटेंट बोह्रिंजर इंगेलहेम ने कराया था।

बता दें कि पिछली बैठक में एनपीपीए ने कहा था कि बोह्रिंजर इंगेलहेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) ने एमडीसी द्वारा 3 मार्च, को बैठक में अनुशंसित खुदरा कीमतों के खिलाफ प्राधिकरण के समक्ष अभ्यावेदन दायर किया है। हालांकि, उस बैठक में प्राधिकरण ने नोट किया था कि अभ्यावेदन में उठाए गए मुद्दे समिति द्वारा अनुशंसित कीमतों को प्रभावित नहीं करते हैं।

कंपनी ने यह तर्क दिया कि एमडीसी बैठक के मिनट्स में एम्पाग्लिफ्लोजऩि के पेटेंट की समाप्ति की तिथि 10 मार्च, 2025 बताई गई है। जबकि यह 11 मार्च, 2025 है। एमडीसी ने दवा के पेटेंट के लिए लाइसेंस धारक के रूप में सिप्ला लिमिटेड का भी गलत उल्लेख किया है। अब नई बैठक के दौरान टेल्मिसर्टन, सिल्निडिपिन, मेटोप्रोलोल सक्सिनेट विस्तारित रिलीज सहित सामग्री के साथ विभिन्न रक्तचाप दवा संयोजनों की खुदरा कीमतें भी तय की गई हैं। प्राधिकरण ने पैरासिटामोल, फिनाइलफ्रीन हाइड्रोक्लोराइड और क्लोरफेनिरामाइन मैलेट टैबलेट जैसे संयोजनों की कीमतें भी तय कर दी हैं।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 21 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा