मेडिकल स्टोरों पर रेड कर 22 नशीली दवाओं की बिक्री रोकी

रायबरेली (उप्र)। मेडिकल स्टोरों पर रेड कर 22 नशीली दवाओं की बिक्री रोकी है। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने दुकानों पर छापा मारा तो 22 प्रकार की दवाओं का लेखाजोखा नहीं मिला। उन्होंने इन दवाओं की बिक्री को रोक दिया और छह संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए हैं। एम्स के पास एक मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। चारों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

यह है मामला

एम्स के पास संचालित जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर का फॉर्मासिस्ट मौके पर नहीं मिला। दवाओं के बिल भी नहीं मिले। पांच प्रकार की नारकोटिक्स दवाएं मिलीं, लेकिन उनका लेखाजोखा नहीं मिला। तमाम कमियां मिलने पर मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया। वहीं, श्याम मेडिकल स्टोर सराय परशदेपुर में भी फार्मासिस्ट नहीं मिला।

यहां पर न कैशमेमो काटा जा रहा था और न ही दवाओं के बिल दुकान में मिले। यहां भी बिना बिल के ही चार प्रकार की नाकोटिक्स दवाएं बेची जा रही थीं। दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। श्री विनायक मेडिकल स्टोर जिला परिषद मार्केट बाजार में किसी भी औषधि का विक्रय अभिलेख नहीं मिला। यहां आठ प्रकार की नाकोटिक्स दवाएं रखी मिलीं, लेकिन किसी भी दवा का बिल नहीं मिला। धड़ल्ले से इन दवाओं की बिक्री की जा रही थी। यहां भी दो प्रकार की दवाओं की बिक्री को रोका है।

नमन मेडिकल स्टोर रूप भवन इंदिरानगर में न फार्मासिस्ट मिला और न ही दवाओं के बिल मिले। यहां चार प्रकार की नारकोटिक्स दवाओं को बिक्री के लिए रखा गया था। दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर नशीली दवाओं के संबंध में अभिलेख मांगे हैं। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।

Related Posts

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

इलाहाबाद (यूपी)। नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति को स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते। इस बारे में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि…

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी