मेडिकल स्टोर से लिए खांसी के सिरप का सैंपल जांच में फेल

रायबरेली (उप्र)। मेडिकल स्टोर से लिए खांसी के सिरप का सैंपल जांच में फेल मिला है। इसके चलते मेडिकल स्टोर संचालक व निर्माता को नोटिस थमाया गया है। यह कार्रवाई शहर के नेहरू नगर स्थित एक हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर की गई।

अहमदाबाद में बनी इस सिरप में दवा 30 मिलीग्राम के स्थान पर मात्र 19 मिलीग्राम मिली। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा के निर्माता और विक्रेता को नोटिस दिया। संबंधित बैच की दवा को निर्माण एजेंसी को वापस करने के आदेश दिए हैं।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने मई में नेहरू नगर स्थित फिनिक्स हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर से रेलिईयो एलएस-100 सिरप का सैंपल लिया था। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। अब सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस दवा में साल्ट कम मिलने पर उसे खराब घोषित किया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा विक्रेता के साथ ही निर्माता डिवाइन लाइफ केयर अहमदाबाद को नोटिस भेजा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इस संबंध में जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके कोर्ट में केस किया जाएगा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस